[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर ED Raid in Jamshedpur: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के यहां फिर ईडी के छापे, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम

ED Raid in Jamshedpur: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के यहां फिर ईडी के छापे, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम

0
ED Raid in Jamshedpur: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के यहां फिर ईडी के छापे, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम
इस अपार्टमेंट में ईडी ने की कार्रवाई. नीचे जमे थे सुरक्षा बल के जवान. फोटो : प्रभात खबर

ED Raid in Jamshedpur|जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार 7 अगस्त को व्यवसायी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ईडी की टीमें बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लांट में सुबह एक साथ पहुंची. आदित्यपुर हथियाडीह स्थित शारदा एंडेवर्स फैक्ट्री और बिष्टुपुर स्थित कांट्रैक्टर्स एरिया में जायसवाल के आवास पर ईडी की टीम की छापेमारी चल रही है. छापे के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन छानबीन की और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किये हैं.

750 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है मामला

यह कार्रवाई लगभग 750 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है. इससे पहले भी स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े ज्ञानचंद जायसवाल को जीएसटी घोटाला मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. बबलू पर फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के माध्यम से करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा फिलहाल इस मामले में मीडिया से कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

55.66 करोड़ के जीएसटी घोटाला में जा चुका है जेल

ज्ञान चंद्र जायसवाल पर पूर्व में 55.66 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का आरोप लगा था. इसमें मेसर्स जय भोलानाथ कंपनी, मेसर्स मां शारदा एंडेवर, मेसर्स मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 22.31 करोड़ रुपए, मेसर्स केदारनाथ ट्रैक्सीन, ज्ञानदीप आयरन प्राइवेट लिमिटेड व मेसर्स विभ्रान स्क्रैप कंपनी आदि कंपनी से 33.35 करोड़ का इनपुट टैक्ट क्रेडिट (आइटीसी) लेने का आरोप लगा था.

इसे भी पढ़ें

Very Heavy Rain Alert: पलामू, गढ़वा और चतरा में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

जीएसटी धोखाधड़ी मामले में झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर ईडी के छापे

सावधान! बोकारो और देवघर में थोड़ी देर में होगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

धनबाद का कुख्यात अपराधी छोटू सिंह STF के साथ मुठभेड़ में ढेर

Previous article Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन पर हाथों में लगाएं मेहंदी, राखी लुक को करें पूरा इन खूबसूरत डिजाइन के साथ
Next article TMKOC: 15 सालों से बाघा का किरदार निभाने पर तन्मय वेकारिया ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel