[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर 16 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीटेट की परीक्षा, करीब 10,000 परीक्षार्थी हुये शामिल

16 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीटेट की परीक्षा, करीब 10,000 परीक्षार्थी हुये शामिल

0
16 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीटेट की परीक्षा, करीब 10,000 परीक्षार्थी हुये शामिल

जमशेदपुर :

रविवार को सीबीएसइ की ओर से आयोजित सीटेट की परीक्षा हुई. यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में हुई. परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गये थे. जानकारी के अनुसार करीब 10,000 परीक्षार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया. परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से खास तौर पर तैयारियां की गयी थी. सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है. सीटेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई. जिसमें उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों पेपर में उपस्थित होने का विकल्प था. सीबीएसइ ने दो पेपर में सीटेट परीक्षा आयोजित किया था. सुबह 7:30 बजे इंट्री के बाद 4:30 बजे तक परीक्षा हुई. पेपर – I प्राथमिक चरण (क्लास एक से पांचवीं ) के लिए और पेपर – II प्रारंभिक चरण (क्लास छठी से आठवीं) के लिए था. दोनों पेपरों में से प्रत्येक में 150 अंकों के 150 प्रश्न थे. इस परीक्षा के दौरान उम्मीदवार के तथ्यात्मक ज्ञान और वैचारिक समझ, अनुप्रयोग, समस्या-समाधान, तर्क और महत्वपूर्ण सोच का आकलन से संबंधित सवाल पूछे गए थे. सीटीईटी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न इस प्रकार के थे जिसमें उम्मीदवारों के विषय को पढ़ाने की समझ का मूल्यांकन करने, क्या उम्मीदवार को शैक्षणिक सामग्री का ज्ञान है, इसका पता लगाने का प्रयास किया गया था. सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel