[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर 13.5 करोड़ की मानगो जलापूर्ति योजना : एनएचएआइ से एनओसी के बाद भी एलिवेटेड कॉरिडोर से फंसा पेंच

13.5 करोड़ की मानगो जलापूर्ति योजना : एनएचएआइ से एनओसी के बाद भी एलिवेटेड कॉरिडोर से फंसा पेंच

0
13.5 करोड़ की मानगो जलापूर्ति योजना : एनएचएआइ से एनओसी के बाद भी एलिवेटेड कॉरिडोर से फंसा पेंच

बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण, पाइपलाइन और जर्जर सामग्री देख भड़कीं मेयर

कहा-जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

फोटो है….

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर.

मानगो जलापूर्ति योजना के तहत बालीगुमा में साढ़े 13 करोड़ से बन रही 17.5 लाख लीटर क्षमतावाली पानी टंकी का शुक्रवार को मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. बालीगुमा क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बन रही 17.5 लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का काम अधर में लटका है. निरीक्षण के दौरान जलमीनार परिसर में उपयोग किये जा रहे कई उपकरण और सामानों को जर्जर अवस्था में देख मेयर सुधा गुप्ता ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं. जिस पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया. मेयर जल्द ही एनएचएआइ और अन्य विभागों के साथ समन्वय बैठक कर इस गतिरोध को दूर करेंगी.

जेमिनी इंटरप्राइजेज को 8 करोड़ का भुगतान, फिर भी राइजिंग पाइपलाइन का काम अधूरा

लगभग 13.5 करोड़ रुपये की इस महात्वाकांक्षी योजना में अब तक जेमिनी इंटरप्राइजेज को 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इसके बावजूद, वर्तमान में लगभग एक किलोमीटर राइजिंग पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं हुआ है. निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन अधूरी है और टंकी परिसर में रखे उपकरण जर्जर हो चुके हैं, जिससे योजना के स्थायित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

एनएचएआइ ने राइजिंग पाइपलाइन के लिए स्थल चिह्नित नहीं किया

समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि पेयजल विभाग एवं स्वच्छता विभाग ने एनएचएआइ को सिक्योरिटी मनी जमा कर एनओसी तो ले लिया है, लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य चलने के कारण एनएचएआइ ने अबतक पाइपलाइन के लिए स्थल चिह्नित करके नहीं दिया है. इस तकनीकी बाधा के कारण बालीगुमा क्षेत्र में एक किलोमीटर राइजिंग पाइपलाइन नहीं बिछ पा रही है.

प्रतिदिन देनी होगी प्रोग्रेस रिपोर्ट : मेयर

मेयर सुधा गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए निर्देश दिया कि पाइपलाइन के अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा करें. जर्जर सामग्रियों को हटाकर उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण लगाये जायें. कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट सौंपी जाये. इस तकनीकी बाधा को दूर करने के लिए मेयर जल्द ही सभी संबंधित विभागों मानगो नगर निगम, एनएचएआइ और पेयजल विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel