[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर शहरवासियों की मदद से कैंसर पीड़ित बच्चे का इलाज फिर से हुआ शुरू

शहरवासियों की मदद से कैंसर पीड़ित बच्चे का इलाज फिर से हुआ शुरू

0
शहरवासियों की मदद से कैंसर पीड़ित बच्चे का इलाज फिर से हुआ शुरू

डॉक्टरों की टीम ने जांच कर जल्द कीमोथेरेपी शुरू करने की बात कही वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहरवासियों की मदद से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे जेम्को महानंद बस्ती के जुड़वा बच्चों का इलाज सीएमसी वेल्लोर में फिर से शुरू हो गया है. सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने आदित्य की जांच के उपरांत जल्द ही कीमोथेरेपी शुरू करने की बात कही. जुड़वा बच्चे आदित्य और आयुष ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं. इलाज महंगा है और माता-पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से पैसे के अभाव में आदित्य का इलाज सीएमसी वेल्लोर में रूक गया था. जिससे उसका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था. डॉक्टरों ने इलाज का खर्च करीब दस लाख रुपये बताया था. माता-पिता भारी खर्च वहन करने में असमर्थ थे. परिजनों ने प्रभात खबर के माध्यम से शहरवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील की. प्रभात खबर ने दोनों जुड़वा बच्चों की मदद के लिए मुहिम शुरू की. शहरवासियों के साथ-साथ डीसी अनन्य मित्तल, धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमिताभ चटर्जी ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चों का इलाज शुरू कराने की पहल की. डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए पहल करने को कहा है. सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ने बच्चों के पिता आस्तिक प्रमाणिक को इलाज के लिए आवश्यक दस्तावेज तत्काल जमा करने को कहा, ताकि अनुदान की राशि दिलायी जा सके. मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमिताभ चटर्जी ने छोटे बच्चे आयुष का इलाज एमटीएमएच में नि:शुल्क कराने की बात कही. शहरवासियों की पहल से अब तक डेढ़ लाख का सहयोग परिजनों को मिल चुका है. सोमवार को बिरसानगर आस्था ट्वीन सिटी निवासी अमित कुंवर ने परिजनों को पांच हजार रुपये का सहयोग किया. आइये इस अभियान का हिस्सा बनें आइये इस अभियान का हिस्सा बनें. आपकी सहायता से छोटे बच्चों को नयी जिंदगी मिलेगी. बच्चों के पिता आस्तिक प्रमाणिक के मोबाइल नंबर 72819- 69289 पर भी आप सीधे संपर्क कर सकते हैं या पे फोन नंबर 72819- 69289 पर सहयोग राशि सीधे भेज सकते हैं. इसके अलावा (Account no. 598218210001859. IFSC Code : BKID0005982) पर सहयोग की राशि भेज सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel