[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur news. जुबिली पार्क के अंदर सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग पर लगी रोक, नो पार्किंग जोन घोषित

Jamshedpur news. जुबिली पार्क के अंदर सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग पर लगी रोक, नो पार्किंग जोन घोषित

0
Jamshedpur news. जुबिली पार्क के अंदर सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग पर लगी रोक, नो पार्किंग जोन घोषित

Jamshedpur news.

जुबिली पार्क में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर रोक लग गयी है. जुबिली पार्क एक नंबर गेट से लेकर रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस तक सड़क किनारे के क्षेत्र को यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है. सड़क के दोनों तरफ बांस बल्ली से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है. जगह- जगह पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है. दिसंबर और जनवरी माह में पिकनिक मनाने काफी संख्या में लोग जुबिली पार्क आते हैं. इससे शाम के समय में जाम लग जाता है. जुबिली पार्क रोड में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने सड़क किनारे के पूरे क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया है.

पार्किंग करने वालों से वसूला जा रहा जुर्माना

साकची से जुबिली पार्क के अंदर से सोनारी जाने वाले सड़क को नो पार्किंग जोन रोक के बावजूद दो पहिया वाहन पार्किंग करने वालों से यातायात पुलिस जुर्माना वसूल रही है. अब जुबिली पार्क आने वाले लोगों को गेट के बगल में तय पार्किंग में वाहन पार्क करना पड़ रहा है. पहले जुबिली पार्क आने वाले लोग सड़क किनारे ही दो पहिया वाहनों की पार्किंग कर अंदर प्रवेश करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel