[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर विक्षिप्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार समेत अपराध की कई खबरें

विक्षिप्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार समेत अपराध की कई खबरें

0
विक्षिप्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार समेत अपराध की कई खबरें

जमशेदपुर.

सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह में एक विक्षिप्त नाबालिग बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इस बीच घरवालों की नजर युवक पर पड़ गयी. जिसके बाद वह फरार हो गया. घटना मंगलवार की देर शाम की है. गुरुवार को युवक फिर बस्ती में पहुंचा. जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गयी. आरोपी आकाश मुखी बारीडीह बजरंग चौक के पास रहता है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

कदमा में नाबालिग से गलत हरकत का आरोपी टेंपो चालक गया जेल

जमशेदपुर. कदमा शास्त्रीनगर में नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार धातकीडीह सोनार लाइन निवासी टेंपो चालक मो. मुन्ना को पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार टेंपो चालक मो. मुन्ना टेंपो में बच्ची के साथ गलत हरकत करता था. शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 में भी उसने टेंपो में बच्ची के साथ गलत हरकत की थी किया.

मानगो : ब्राउन शुगर तस्करी में फरार युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर. मानगो थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में फरार मानगो फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी शिवाजी गोप उर्फ नाडू को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गत 15 मार्च को छापामारी के दौरान शिवाजी गोप फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel