जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर मैदान में अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग का आयोजन किया गया. दो दिवसीय इस लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीजेपी नेता कुलवंत सिंह बंटी व विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट विधान मरांडी ने किया. प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये मुकाबलों में केपीएस मानगो की टीम ने भकत सिंह क्लब को 2-1 से, शंकोसाई की टीम ने डीबीएमएस डे-बोर्डिंग को 2-0 से और केपीएस गम्हरिया की टीम ने जादूगोड़ा को 2-0 से मात दी. अन्य मुकाबलों में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर, शंकोसाई बी टीम ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनायी. प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा. मौके पर एम भास्कर राव, सुनील तिवारी, सुनील राय, अरशद अली, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, दीपक कुमार, राकेश महतो मौजूद थे. फाइनल मैच संध्या छह बजे से शुरू होगा.