जमशेदपुर. झारखंड रोलबॉल एसोसिएशन व पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से रविवार को टेल्को के मिलेनियम पार्क में अस्मित खेलो इंडिया रोलबॉल लीग का आयोजन किया गया. भारत सरकार की ओर से महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने व उनको सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग में कुल 100 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इन खिलाड़ियों को नौ अलग-अलग टीम में रखा गया था. इस मौके पर झारखंड रोल बॉल संघ एवं पूर्वी सिंहभूम जिला रोल बॉल संघ के पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर भारी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं प्रशंसक मौजूद रहे. सीनियर खिलाड़ियों ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया.