[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर Jamshedpur News : सोनारी में हथियार बनाने के बाद मुंगेर में सप्लाई करता था समीर

Jamshedpur News : सोनारी में हथियार बनाने के बाद मुंगेर में सप्लाई करता था समीर

0
Jamshedpur News : सोनारी में हथियार बनाने के बाद मुंगेर में सप्लाई करता था समीर

छह गोली, एक कट्टा समेत भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद

तीनों लेथ मशीन को जब्त कर क्रेन से थाना ले गयी पुलिस

Jamshedpur News :

सोनारी तिलोभट्ठा में पुलिस ने अवैध गन फैक्टरी का उद्भेदन किया है. पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर वहां से छह गोली, एक कट्टा समेत भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है. इसके साथ ही तीन लेथ मशीन को पुलिस जब्त कर क्रेन की मदद से सोनारी थाना ले गयी. इस मामले में पुलिस आरोपी समीर सरदार के कुछ साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं समीर की तलाश में शहर के कई जगहों पर देर रात तक छापेमारी की. हालांकि अबतक शातिर बदमाश समीर सरदार फरार है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार समीर सरदार पिछले करीब छह माह से हथियार बनाने का काम कर रहा था. सोनारी तिलोभट्ठा में लेथ पर हथियार बनाने के बाद वह मुंगेर में सप्लाई करता था. वहां फाइनल फिनिसिंग मिलने के बाद उसे बिहार समेत झारखंड के कई जिला में सप्लाई किया जाता था.

जानकारी के अनुसार बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर हथियारों की मांग ज्यादा थी. इस कारण समीर सरदार हथियार तैयार कर रहा था. समीर सरदार शहर में भी हथियार की सप्लाई करता था. इसके अलावा वह घर से गांजा की बिक्री भी करता था. पुलिस ने समीर सरदार के घर से दो किलो गांजा के अलावा एक कट्टा, छह जिंदा गोली के अलावा एक ड्राम में रखा भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है. सोमवार को पुलिस केस का उद्भेदन करेगी. उल्लेखनीय है कि सोनारी तिलोभट्ठा निवासी समीर सरदार शातिर अपराधी है. उसपर फायरिंग, हत्या समेत कई केस दर्ज है. फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है. मालूम हो कि शनिवार को डीएसपी (सीसीआर) मनोज ठाकुर की अगुवाई में सोनारी व कदमा थाना की पुलिस ने समीर सरदार के घर व गोदाम में छापामारी कर भारी मात्रा में हथियार बनाने का औजार, गांजा, देसी कट्टा व गोली बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel