मानगो की पहली मेयर बनने के बाद प्रभात खबर से अपनी प्राथमिकताओं और चुनावी उतार-चढ़ाव के बारे में साझा किये अनुभव
Jamshedpur News :
मानगो नगर निगम की पहली मेयर सुधा गुप्ता बन गयी हैं. वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं. उनसे प्रभात खबर ने उनकी प्राथमिकताओं और पूरे चुनावी उतार-चढ़ाव के बारे में बातचीत की.सवाल : पहली मेयर बनकर कैसा लग रहा है?
मेयर सुधा गुप्ता : यह सौभाग्य है कि मानगो नगर निगम की पहली मेयर बनी हूं. मैं सबसे पहले तो मानगो की महान जनता, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा साथियों का आभार जताना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे काफी प्यार, आर्शीवाद और स्नेह दिया है. मैं और मेरा परिवार सदा इसके लिए उनका ऋणी रहेंगे.