[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर मानगो नगर निगम चुनाव में बह रहे आंसू, बन्ना गुप्ता के बाद अब कांग्रेस से निलंबित प्रत्याशी जेबा खान फूट-फूटकर रोयी

मानगो नगर निगम चुनाव में बह रहे आंसू, बन्ना गुप्ता के बाद अब कांग्रेस से निलंबित प्रत्याशी जेबा खान फूट-फूटकर रोयी

0
मानगो नगर निगम चुनाव में बह रहे आंसू, बन्ना गुप्ता के बाद अब कांग्रेस से निलंबित प्रत्याशी जेबा खान फूट-फूटकर रोयी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोती हुईं जेबा खान.

Jamshedpur: कांग्रेस से निलंबित शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान ने मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की कार्रवाई का विरोध करते हुए गंभीर आरोप लगाये. संवाददाता सम्मेलन में फूट-फूटकर रोते हुए जेबा खान ने कहा कि उन्हें मुस्लिम समाज से होने और स्थानीय उम्मीदवार को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश के तहत निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ प्रभावशाली नेताओं, विशेषकर बन्ना गुप्ता के दबाव में उन्हें निलंबित किया गया.

जेबा ने बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप

जेबा खान ने कांग्रेस पर गुटबाजी और भाई-भतीजावाद हावी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि करीब 10 वर्षों तक पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करने के बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया. उन्होंने सीएए-एनआरसी आंदोलन, किसान आंदोलन और भारत जोड़ो यात्रा में अपनी भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस की लोकतांत्रिक परंपरा और विचारधारा के खिलाफ है. जेबा खान ने कहा कि आज मानगो की बेटी की आंखों से खून के आंसू बह रहे हैं, लेकिन फैसला अब जनता करेगी. मेरी आवाज दबायी नहीं जा सकती.

बन्ना गुप्ता भी सिसक-सिकरकर रोए

जेबा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बन्ना की तस्वीरों को एक बार फिर से जारी किया और बताया कि बन्ना गुप्ता आरएसएस और भाजपा से अंदर से जुड़े हुए हैं. कांग्रेस अपने असल कैडर को ही साथ नहीं रख रही है. इससे पहले बन्ना गुप्ता भी अपनी तारीफ सुनकर अपने भावनाओं को रोक नहीं पाए थे और सार्वजनिक रूप से उनका रोते हुए वीडियो रिकॉर्ड हुआ था.

ये भी पढ़ें…

‘इंडिया प्राइड अवार्ड–2026’ से सम्मानित हुई झारखंड की बाईकर गर्ल कंचन उगुरसांडी

West Singhbhum: गंभीर मामला आते ही जगन्नाथपुर सीएचसी में अफरा-तफरी, खुल गई स्वास्थ्य सिस्टम की पोल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel