[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर 00 श्याम नगर में 2.38 करोड़ से स्लुइस गेट व 9. 41 करोड़ से सुवर्णरेखा नदी के किनारा का होगा सुदृढ़ीकरण

00 श्याम नगर में 2.38 करोड़ से स्लुइस गेट व 9. 41 करोड़ से सुवर्णरेखा नदी के किनारा का होगा सुदृढ़ीकरण

0
00 श्याम नगर में 2.38 करोड़ से स्लुइस गेट व 9. 41 करोड़ से सुवर्णरेखा नदी के किनारा का होगा सुदृढ़ीकरण

विधायक सरयू राय के दोनों योजनाओं के प्रस्ताव पर लगी मुहर प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख को भेजा वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. मानगो के शंकोसाई स्थित श्याम नगर में सुवर्णरेखा नदी किनारे 2 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये से स्लुइस गेट बनेगा. इसके साथ ही 9 करोड़ 41 लाख रुपये से मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक सुवर्णरेखा नदी के किनारा का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के इन दोनों प्रस्ताव पर सुवर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख (रांची) को भेज दिया है. सरकार की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जायेगा. रविवार को यह जानकारी विधायक सरयू राय ने दी. बाढ़ और जल जमाव से मिलेगी मुक्ति सरयू राय ने बताया कि स्लुइस गेट बनने से नदी के पानी को बस्ती में घुसने से रोका जा सकेगा. बरसात में जब सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो पानी नाले के रास्ते श्याम नगर के निचले इलाकों में प्रवेश कर जाता है. शंकोसाई रोड नंबर-1 के अंतिम छोर पर बसे घर जलमग्न हो जाते हैं. स्लुइस गेट बनने से हजारों लोगों को हर साल होने वाले जल जमाव और बाढ़ की विभीषिका से राहत मिलेगी. इसके साथ ही सुवर्णरेखा नदी के किनारा को सुदृढ़ करने से मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी और भविष्य में इस क्षेत्र को एक सुंदर रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा. बयान मेरी वार्ता जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख एमएल पिंगुआ से हुई है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि इन योजनाओं के लिए सरकार से जल्द निधि आवंटित कराकर काम शुरू कराया जायेगा. इससे न केवल बाढ़ से बचाव होगा, बल्कि नदी किनारे का सौंदर्यीकरण भी होगा. – सरयू राय, विधायक (जमशेदपुर पश्चिम)

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel