जीएसटी 2.0 से सुधरी मांग, तीसरी और चौथी तिमाही में आयी तेजी, पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा मोटर्स सतर्क
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) गिरीश वाघ ने वित्त वर्ष 2026 के नतीजों पर चर्चा करते हुए कहा कि कंपनी वर्तमान में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते व्यापक आर्थिक माहौल पर बारीकी से नजर रख रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन जीएसटी 2.0 के लागू होने से बाजार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आया. मांग में सुधार के चलते तीसरी और चौथी तिमाही में बिक्री ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी. हालांकि मार्च के दौरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अर्थव्यवस्था के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के कारण सालाना आधार पर होने वाली दोहरे अंकों की बिक्री वृद्धि में आंशिक कमी देखी गयी है.