[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर गोताखोरों की मदद से नदी में की गयी मनीष की तलाश, नहीं चला पता

गोताखोरों की मदद से नदी में की गयी मनीष की तलाश, नहीं चला पता

0
गोताखोरों की मदद से नदी में की गयी मनीष की तलाश, नहीं चला पता

:: शुक्रवार को किशोरी के साथ नदी किनारे हुआ था विवाद

:: घरवालों ने हत्या की जतायी आशंका

:: पुलिस किशोरी से कर रही पूछताछ

फोटो – दूबे जी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सुवर्णरेखा नदी किनारे से शुक्रवार को लापता हुए मनीष कुमार की तलाश में पुलिस ने शनिवार को गोताखोरों की मदद ली, लेकिन छोटा गोविंदपुर चांदनी चौक निवासी मनीष कुमार का शाम तक पता नहीं चल सका. शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया. गोताखोर ने पहले तो नदी में तलाश करने के लिए रुपये की मांग की लेकिन बाद में पुलिस के दबाव में नदी में घुसे. लेकिन शाम तक मनीष कुमार का पता नहीं चल पाया. मनीष के घरवालों ने उसकी हत्या की आशंका जतायी है. मनीष की मां गीता देवी के अनुसार शुक्रवार को भुइयांडीह बाबूडीह लालभट्ठा की एक किशोरी ने फोन कर उनके बेटे मनीष को नदी किनारे बुलाया था. बेटा भुइयांडीह में एक लाइट और साउंड के यहां काम करता है. नदी किनारे पूर्व से दो लड़की और दो लड़के थे. वहां किशोरी का किसी बात को लेकर मनीष से विवाद हो गया. जिसके बाद वह नदी में कूद गयी. डूबने लगी तो मनीष उसे बचाने गया. वहां मौजूद युवक और युवती ने किशोरी को बचा लिया, जबकि बेटे को नदी से बाहर नहीं निकाला. जबकि मनीष का मोबाइल और बेल्ट उन्होंने सौंप दिया. मनीष के भाई सचिन कुमार के अनुसार लड़की बार-बार बयान बदल रही है. वह अलग- अलग जगह से नदी में डूबने की बात कह रही है. सचिन के अनुसार भाई को नदी में तैरना आता था, बावजूद वह नदी से बाहर कैसे नहीं निकला, जबकि किशोरी को तैरना नहीं आता था. फिर भी वह नदी से बाहर आ गयी. कई ऐसे सवाल हैं, जिससे आशंका है कि कहीं भाई की हत्या कर नदी में फेंक दिया गया है. इधर, पुलिस किशोरी से सिदगोड़ा थाना में पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार शनिवार को गोताखोर की मदद से नदी में मनीष की तलाश करायी गयी थी. लेकिन अबतक पता नहीं चल सका है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel