[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड Cyclone Montha के प्रभाव से राजधानी रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में बारिश, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Cyclone Montha के प्रभाव से राजधानी रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में बारिश, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

0
Cyclone Montha के प्रभाव से राजधानी रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में बारिश, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में बारिश

Heavy Rainfall Alert : चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव झारखंड में भी दिखने लगा है. बुधवार सुबह से ही झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हो रही है. झारखंड में मोंथा का प्रभाव 28 अक्टूबर से ही दिखने लगा था और दोपहर बाद से प्रदेश में बारिश शुरू हो गई थी. मौसम विभाग के अनुसार मोंथा का प्रभाव झारखंड में 31 अक्टूबर तक दिखेगा और कई जिलों में बारिश होगी.

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा

चक्रवाती तूफान मोंथा 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद लगातार कमजोर पड़ रहा है और उत्तर-पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ रहा है. अगले 6 घंटों में यह तूफान डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा. इसके प्रभाव से झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और लातेहार में बारिश होगी. कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका मौसम विभाग ने जताई है. इन जिलों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. मोंथा के प्रभाव से पूरे प्रदेश में ही बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण-पश्चिम इलाके में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 30 तारीख को भी प्रदेश के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में बारिश होगी.

रांची में रूक-रूक कर हो रही बारिश

चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से राजधानी रांची में बुधवार सुबह से ही रूक-रूककर बारिश हो रही है. घने बादल छाया हुए हैं और बारिश दिन भर होने की आशंका है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. संभव है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. 30 अक्टूबर को भी रांची में मध्यम दर्जे की बारिश होने और बादल छाए रहने की आशंका है.

ये भी पढ़ें : Cyclone Montha : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा, आंध्रप्रदेश, ओडिशा में भारी बारिश, अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट

Afghanistan vs Pakistan War : डूरंड लाइन को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच क्या है विवाद?

Previous article Baby Girl Names: आपकी नन्ही परी के लिए चुनें सबसे खूबसूरत और ट्रेंडिंग नाम, जो हर किसी का दिल जीत लें
Next article रणजी ट्रॉफी में Ruturaj Gaikwad ने पेश की मिसाल, पृथ्वी शॉ के साथ शेयर किया अवर्ड, Video देखें
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel