[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग अजूबा : बड़कागांव के सूर्य मंदिर स्थित तीन-चार पेड़ों से निकल रहे हैं धुएं

अजूबा : बड़कागांव के सूर्य मंदिर स्थित तीन-चार पेड़ों से निकल रहे हैं धुएं

0
अजूबा : बड़कागांव के सूर्य मंदिर स्थित तीन-चार पेड़ों से निकल रहे हैं धुएं

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव सूर्य मंदिर के पास तीन-चार पेड़ों से धुएं निकलना कौतूहल का विषय बन गया है. यह सूर्य मंदिर बड़कागांव -टंडवा रोड स्थित हरदरा नदी के तट पर स्थित है. शाम 6:00 बजते ही सूर्य मंदिर के पास पेड़ों से निकलते हुए धुएं को देखने के लिए लोगों के भीड़ जमने लगती हैं. सूर्य मंदिर के आगे पर्व दिशा में इमली के पेड़ एवं उत्तर दिशा में एक ताड़ के पेड़ व इमली के पेड़ से 6:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक धुएं निकलते हैं. लेकिन हैरान की बात है कि पेड़ -पौधे के आसपास में कहीं भी आग का स्रोत नहीं दिखता है. मंदिर के आसपास में सैकड़ों पेड़ पौधे हैं. लेकिन उन पेड़ पौधों में धुएं नहीं निकलते हैं. वहां पर मौजूद तीन ही चार पेड़ ऐसे हैं जहां से धुए निकलते हैं.

क्या कहते हैं उप मुखिया

उपमुखिया रंजीत कुमार मेहता ने बताया है कि यहां 15 दिनों से दो इमली के पेड़ और एक ताड़ के पेड़ से 15 दिनों से धुएं निकल रहे हैं. अगर पेड़ों के नीचे कोई आग का स्रोत रहता तो अब तक पेड़ पौधे जलकर गिर गए होते. लेकिन आश्चर्य की बात है कि अब तक पेड़-पौधे हरा-भरा ही दिख रहा है. उमेश महतो एवं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सूर्य मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में 1300 फीट गहराई तक कोयला का स्रोत नहीं है. अगर कोयले का अंश रहता तो समझा जाता कि धरती के अंदर कोयले में आग लगी है.

क्या कहना है पूर्व पंचायत समिति सदस्य का

पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन का कहना है कि मंदिर के आसपास क्षेत्रों में मिथेन गैस का अंश है. यही कारण है कि मंदिर के प्रांगण में बोरिंग किए जाने के बाद गर्म पानी निकलता था. ग्रामीणों का कहना है कि भगवान सूर्य एवं माता गंगा की कृपा से यहां धुआं निकल रही है. ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग इसे दैविक शक्ति मान कर पूजा अर्चना कर रहे हैं.

Previous article नेपाल ने कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 30 अप्रैल तक बढ़ायी
Next article कोरोना वायरस : एम्स ने पीपीई की कमी से निपटने के लिए लिया यह फैसला
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel