[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग वोटर लिस्ट की मैपिंग पर जोर

वोटर लिस्ट की मैपिंग पर जोर

0
वोटर लिस्ट की मैपिंग पर जोर

हजारीबाग. एसआइआर शुरू होने से पहले वोटर लिस्ट से मैपिंग तथा बीएलए नियुक्ति संबंधी विषयों को लेकर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की घोषणा कर दी गयी है. पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगाये जाने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों को 20 जून 2026 से 29 जून 2026 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक सभी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण करेंगे. मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन पांच अगस्त को होगा. मतदान केंद्र स्तर पर दावा एवं आपत्ति दर्ज पांच अगस्त से चार सितंबर 2026 तक कर सकते हैं. पांच अगस्त से तीन अक्तूबर तक नोटिस एवं दावा का निस्तारण होगा. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात अक्तूबर को किया जायेगा. एसआइआर की तैयारी के क्रम में हजारीबाग जिले के सभी चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 75 प्रतिशत मतदाताओं का पिछले एसआइआर की मतदाता सूची से मैपिंग की गयी. पांच प्रतिशत मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट श्रेणी के हैं. 20 प्रतिशत मतदाताओं की पिछले एसआइआर की मतदाता सूची से मैपिंग की जानी है.

बूथ एजेंट की नियुक्ति पर समीक्षा :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति जरूरी है. हजारीबाग जिला में राजनीतिक दलों के द्वारा अब तक नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेंट की संख्या निम्नवत है. भाजपा तथा कांग्रेस पार्टी ने लगभग 50 प्रतिशत मतदान केंद्र में बीएलए की नियुक्ति की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel