[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हजारीबाग के बड़कागांव में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद पसरा सन्नाटा, दुकानें बंद, लोगों को हो रही परेशानी

हजारीबाग के बड़कागांव में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद पसरा सन्नाटा, दुकानें बंद, लोगों को हो रही परेशानी

0
हजारीबाग के बड़कागांव में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद पसरा सन्नाटा, दुकानें बंद, लोगों को हो रही परेशानी

संजय सागर, हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव महुदी-सोनपुरा इलाके में मंगलवार को हिंसक झड़प हुई थी जिसमें कई लोग घायल हो गये थे. ये झड़प रामनवमी रूट के निर्धारण करने की मांग कर रहे लोगों और प्रशासन के बीच हुई थी. बुधवार को इस इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकलना है. जिसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी जिसके बाद बड़कागांव मुख्य चौक, बड़कागांव-हजारीबाग रोड, बड़कागांव-टंडवा रोड, बड़कागांव- बादम रोड और दैनिक बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है. तमाम दुकानें व स्टॉल बंद है. सड़कों पर इक्के दुक्के लोग ही नजर आ रहे हैं.

जरूरत का सामान लेने के लिए लेना पड़ रहा होम डिलीवरी का सहारा

हजारीबाग के बड़कागांव महुदी-सोनपुरा इलाके में केवल दवा दुकाने और बीज दुकानें ही खुली रही. दुकान बंद होने के कारण लोगों को खरीद बिक्री करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई लोगों को जरूरत का सामान लेने के लिए होम डिलवरी का सहारा लेना पड़ा. फिलहाल क्षेत्र में शांति का माहौल है. एसडीपीओ कुलदीप कुमार, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल समेत पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद है. वह संबंधित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं.

Previous article कश्मीरी पंडितों की घर वापसी से जुड़े हैं जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के तार, जानें अंदरखाने की बात
Next article इस भोजपुरी एक्टर ने ‘स्पाइडरमैन’ में निभाया ये अहम रोल
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel