बरकट्ठा में निकाला गया विजय जुलूस

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न

By SUNIL PRASAD | May 4, 2026 10:18 PM

बरकट्ठा. बरकट्ठा में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला. जुलूस भाजपा कार्यालय से निकलकर जीटी रोड होते हुए डाकडीह, प्रखंड कार्यालय तक गया. नेतृत्व स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव कर रहे थे. उन्होंने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने पर खुशी जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की जीत बताया. कहा कि यह परिणाम देशभर में विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, परमेश्वर प्रसाद साहू, सूर्यदेव मंडल टिंकू, अनिल कुमार आजाद, टुकलाल नायक, सुनील पांडेय, त्रिवेणी यादव, रीतलाल प्रसाद, छोटेलाल मेहता, संजय गुप्ता, मिथलेश भारती सहित अन्य उपस्थित थे.

भाजपा की जीत, मोदी के प्रति जनविश्वास का परिणाम

बरही. विधायक मनोज कुमार यादव ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत व पूर्ण बहुमत मिलने पर खुशी व्यक्त की है. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की जीत बताया. कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने विकास, सुशासन व हिंदू अस्मिता का जो ध्वज लहराया है, इससे उनके प्रति जनता के विश्वास में भारी इजाफा हुआ है. तीनों राज्यों में जीत इसी विश्वास का परिणाम है.