[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग अनियंत्रित वाहन मोबाइल दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे सवार

अनियंत्रित वाहन मोबाइल दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे सवार

0
अनियंत्रित वाहन मोबाइल दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे सवार

चरही. हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जाने के क्रम में घाटो मोड़ एनएच पर गुरुवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित टाटा सूमो वाहन (जेएच 02डब्ल्यू-9582) मोबाइल दुकान में घुस गया. चालक अचानक से एक साथ चार ब्रेकर होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया. वहीं पीछे से तेज गति में आ रहा एक ट्रेलर टाटा सूमो को टक्कर मारते हुए भाग निकला. इस टक्कर से टाटा सूमो एक मोबाइल दुकान में जा घुसा. घटना में टाटा सूमो में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे. सभी को हल्की-फुल्की चोटें आयी है. चरही थाने की गश्ती पुलिस ने पहुंच कर सवारियों को बाहर निकाला. घटना में दुकान में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया. दुकान के काउंटर समेत फोटो कॉपी मशीन और मोबाइल सामग्री क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो को जब्त कर लिया है.

आंधी से उड़ी घर की छत, महिला घायल

बरही. ग्राम खुटवाटांड़ निवासी सगीरा खातून (पति जुम्मन मियां) के घर की छत 13 मई की रात आंधी में उड़ गयी. घटना सगीरा खातून घायल हो गयीं. वह अपने बच्चे के साथ सो रही थीं. ग्रामीणों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. गुरुवार को पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि मो कयूम व मुखिया प्रतिनिधि मंसूर अंसारी ने घटना का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सगीरा खातून की बेटी की 10 जून को शादी होनेवाली है. ऐसे में घर की छत क्षतिग्रस्त हो जाने से वह परेशानी में पड़ गयी है. उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता देने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel