[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग जुलूस में डीजे के प्रयोग पर सख्त मनाही : डीसी

जुलूस में डीजे के प्रयोग पर सख्त मनाही : डीसी

0
जुलूस में डीजे के प्रयोग पर सख्त मनाही : डीसी

हजारीबाग. ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द्र वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट में जिला प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की. बैठक में महापौर अरविंद राणा, उप महापौर अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत रामनवमी महासमिति, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे. बैठक के दौरान आगामी पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. पूजा अखाड़ा समिति के प्रतिनिधियों ने जुलूस मार्गों पर बिजली व्यवस्था, एंबुलेंस व मेडिकल टीम की तैनाती, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, एंबुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई, महिला पुलिस बल की तैनाती तथा जुलूस के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने का सुझाव दिया. उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव, अनुशासन और परंपरा के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. इसकी गरिमा बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. लोगों से अपील की गयी कि पर्व-त्योहार नशामुक्त वातावरण में मनायें तथा विधि-व्यवस्था में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस में डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही रहेगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी जुलूस में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है. प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. हर जुलूस की नंबरिंग की जायेगी और रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने बताया कि हजारीबाग, बड़कागांव और बरही में तीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी होगी. साथ ही आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और आपसी सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel