[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत

0
अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत

बरही. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. घटना मंगलवार को ओल्ड जीटी रोड पर दिन में करीब 11 बजे अस्पताल के पास हुई. मृतक की पहचान ग्राम गुड़ियो निवासी मुकेश यादव (45 वर्ष, पिता जगदीश यादव) के रूप में हुई है. मुकेश यादव बाइक से राजू सिंह के साथ ग्राम गुड़िओ से बरही बाजार जा रहे थे. बाइक राजू सिंह चला रहे थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल मुकेश यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं राजू सिंह को मामूली चोटें आयी है. मुकेश यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी, तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बड़ा हादसा टला

चरही. थाना क्षेत्र के पंद्रह माइल स्थित एनएच-33 पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धर्म प्रजापति के घर में जा घुसा. इस घटना में गृहस्वामी और वाहन चालक बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार कंटेनर (एनएल-01एजी-9739) ने सामने से जा रहे टाटा सूमो को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया. जिससे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा. जिससे घर को भारी क्षति पहुंची. घटना में करीब 50 हजार के नुकसान की अनुमान है. घटना मंगलवार दिन के करीब 11.20 बजे की है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाल कर मांडू अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने क्रेन के सहयोग से कंटेनर को बाहर निकाला.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel