[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग दो शराब भट्ठी ध्वस्त, पांच हजार किलो जावा नष्ट

दो शराब भट्ठी ध्वस्त, पांच हजार किलो जावा नष्ट

0
दो शराब भट्ठी ध्वस्त, पांच हजार किलो जावा नष्ट

इचाक. थाना क्षेत्र के कारीमाटी वन क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही दो अलग-अलग शराब भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब पांच हजार किलो भिगोया जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कारीमाटी जंगल एवं सुनसान इलाकों में लंबे समय से अवैध देशी शराब निर्माण का धंधा चल रहा है. इसके बाद सशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित दो शराब भट्ठियों को तोड़ा गया. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी जंगल की ओर भाग गये.

1000 लीटर शराब और जावा महुआ नष्ट

कटकमसांडी. नगर निगम चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ कटकमदाग पुलिस ने सिरसी गांव के कई घरों में छापामारी की. इस दौरान एक हजार लीटर शराब व जावा महुआ को बरामद कर नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वाले बख्शे नहीं जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel