[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग गार्डवाल से टकराकर ट्रक पलटा, ढाई घंटे आवागमन बाधित

गार्डवाल से टकराकर ट्रक पलटा, ढाई घंटे आवागमन बाधित

0
गार्डवाल से टकराकर ट्रक पलटा, ढाई घंटे आवागमन बाधित

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र के एनएच-522 स्थित बेनी पुल पर गुरुवार की सुबह करीब 6.20 बजे एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस वजह से नेशनल हाइवे पर करीब ढाई घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. यात्रियों और मालवाहक वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच02एएक्स-3465) पिपरवार से कोयला लादकर विष्णुगढ़ की ओर जा रहा था. बेनी पुल के समीप सड़क की बनावट ऊंची-नीची और ढलान वाली है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी ढलान पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. ट्रक सीधे पुल के गार्डवाल से टकराकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. जिसस उस पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया. घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही टाटीझरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय मुखिया सुरेश यादव और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल कोयला और गाड़ी को हटाने का कार्य शुरू किया गया. क्रेन और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सड़क से किनारे कर बिखरे कोयले को साफ कराया गया. इसके बाद यातायात बहाल हो सका. मुखिया सुरेश यादव ने बताया कि बेनी पुल की संकीर्णता और सड़क की खराब बनावट के कारण यहां अक्सर दुर्घटना होती रहती है. उन्होंने एनएच विभाग से सड़क की बनावट दुरुस्त करने और पुल चौड़ीकरण की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel