[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग ट्रक ने स्कूटी को चपेट में लिया, युवक की मौत

ट्रक ने स्कूटी को चपेट में लिया, युवक की मौत

0
ट्रक ने स्कूटी को चपेट में लिया, युवक की मौत

हजारीबाग. शहर के हुरहुरू पतरातू चौक के समीप नेक्सा शोरूम के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. एक 14 चक्का ट्रक ने उसकी स्कूटी को चपेट में ले लिया. घटना गुरुवार की सुबह करीब सात बजे की है. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनबै गांव निवासी अश्विनी कुमार (25 वर्ष, पिता अनिल कुमार) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची. शव का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

दौड़ का अभ्यास करने कर्जन ग्राउंड जा रहा था

जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार प्रतिदिन दौड़ का अभ्यास करने कर्जन ग्राउंड जाता था. गुरुवार की सुबह भी वह स्कूटी से ग्राउंड ही जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (जेएच02बीएन-6757) ने उसकी स्कूटी को चपेट में ले लिया. ट्रक बड़कागांव से कोयला लेकर मुरी जा रहा थी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

कार्यकर्ता सम्मेलन कल

बरही. विधायक मनोज कुमार यादव एसआइआर को लेकर 13 जून को सुबह 10 बजे बरही विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेंगे. कार्यक्रम होटल श्री परिवार में होगा. यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel