कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

एनएच-19 पर दनुआ घाटी में हादसा

By SUNIL PRASAD | June 12, 2026 9:40 PM

चौपारण. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दनुआ घाटी में 11 जून की देर रात सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक प्रमोद कुमार (35 वर्ष, पिता रामनाथ) की मौत हो गयी. वह कबीरपुर, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था. दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सरिया लदा यह ट्रक कोलकाता से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) जा रहा था. इसी दौरान कंटेनर से टकरा गया. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घाटी क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को ट्रक से बाहर निकाला व पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद कंटेनर फरार हो गया. गौरतलब है कि दनुआ घाटी लंबे समय से दुर्घटना जोन बना हुआ है. घाटी की तीखी ढलान, घुमावदार मोड़ और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती हैं.

आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

विष्णुगढ़. पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के नरकी खुर्द गांव के फरार अभियुक्त इम्तियाज हुसैन (पिता अमानत हुसैन) के घर और नरकी मोड़ सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई हजारीबाग न्यायालय की ओर से निर्गत आदेश पर की गयी. एक माह के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी.