[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग रकट्ठा मोड़ और बाजार रोड में जाम से परेशानी

रकट्ठा मोड़ और बाजार रोड में जाम से परेशानी

0
रकट्ठा मोड़ और बाजार रोड में जाम से परेशानी

बरकट्ठा. बरकट्ठा मोड़ जीटी रोड और बाजार रोड में प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चौपारण के चोरदाहा से गोरहर तक सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है. सड़क निर्माण कार्य करा रही कंपनी ने बरकट्ठा बाजार क्षेत्र में सड़क के बीचोंबीच पिलर खड़ा कर छोड़ दिया है. जिससे सड़क वन-वे बनकर रह गयी है. इसके साथ ही सड़क किनारे दोनों ओर सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा दुकान लगाये जाने से स्थिति और भी विकट हो गयी है. जिसके कारण प्रतिदिन लग रहे जाम से राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं, परीक्षार्थियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम के कारण मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा. स्थिति को और गंभीर बनाते हुए चौक के बीच सड़क पर पड़े बड़े-बड़े सीमेंट के गोल अवशेष एनएच की चौड़ाई को लगभग आधा कर चुके हैं. इससे भारी वाहनों को टर्न करने में काफी दिक्कतें होती है और अक्सर यातायात ठप हो जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे लगी सभी सब्जी व फल दुकानों को हटाकर बाजारटांड़ में शिफ्ट किया जाये, तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है. ग्रामीणों का कहना है कि सलैया मोड़ पर प्रशासन द्वारा बड़ी गाड़ियों को हाइस्कूल की नयी सड़क से आने-जाने के लिए प्रेरित किये जाने की भी आवश्यकता है. जिससे मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम हो सके. लोगों ने प्रशासन से अधूरी सड़क कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा अव्यवस्थित रूप से लग रही दुकानों को व्यवस्थित कर यातायात को सुचारु बनाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel