[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, दशहरा के दिन 2 परिवारों के चिराग बुझे, चरही-घाटो मुख्य मार्ग घंटों जाम

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, दशहरा के दिन 2 परिवारों के चिराग बुझे, चरही-घाटो मुख्य मार्ग घंटों जाम

0
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, दशहरा के दिन 2 परिवारों के चिराग बुझे, चरही-घाटो मुख्य मार्ग घंटों जाम
रोड जाम कर रहे लोगों को समझाते प्रशासनिक पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Tragic Accident in Hazaribagh| चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : विजयादशमी के दिन हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के फुसरी पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया. सुबह करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड छापर निवासी बंटी सोरेन (25), पिता नारायण सोरेन और बहेरा पंचायत कजरी निवासी अभिषेक मुर्मू (18), पिता मंगरा मांझी के रूप में हुई है.

सड़क हादसे में जीजा-साले की हो गयी मौत

बंटी सोरेन ससुराल कजरी आया था. अभिषेक मुर्मू उनका इकलौता साला था. गुरुवार की सुबह दोनों चरही से घर लौट रहे थे. तभी फुसरी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते चरही-घाटो मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया.

Tragic Accident in Hazaribagh: सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं मिला कोई सुराग

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललित राम, बहेरा मुखिया देवकी महतो, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो और चरही पुलिस पहुंची. परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की. इस दौरान सीसीएल चेकपोस्ट का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम

प्रशासन ने परिजनों को लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर शाम 4 बजे जाम हटा. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया. इधर, मृतकों के घर में मातम का माहौल है. परिजन बार-बार बेसुध हो रहे हैं. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. विजयदशमी के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने दुर्गा पूजा के उत्सव को गमगीन कर दिया.

सड़क दुर्घटना ने 2 परिवारों के चिराग बुझा दिये

मृतक अभिषेक मुर्मू, मंगरा मांझी का इकलौता सहारा था. परिवार में पहले ही बड़े पुत्र सूरज मुर्मू की मौत कुछ वर्ष पहले सड़क हादसे में हो गयी थी. सूरज का एक नन्हा बेटा भी है. अब इकलौते बेटे अभिषेक की भी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी. मंगरा मांझी के परिवार का सहारा हमेशा के लिए छिन गया. दूसरी ओर, बंटी सोरेन भी अपने पिता नारायण सोरेन का इकलौता पुत्र था. बीते मई महीने में ही उसकी शादी हुई थी.

इसे भी पढ़ें

रांची में धू-धू कर जला रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, हेमंत सोरेन बोले- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है ‘विजयादशमी’

अलका तिवारी ने झारखंड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला, पति डीके तिवारी के बाद बनीं 8वीं SEC

घाटशिला के तामुकपाल में टेलर ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 जख्मी

झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, दुमका जिले में उफनते नाले में बही 50 साल की महिला

Previous article 1.5 लाख के बजट में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स रहेंगे बेस्ट, चेक करें लिस्ट
Next article Viral Video: प्यास से तड़प रहा था बाज, मोटरसाइकिल सवार ने बचाई जान, वीडियो देख खिल जाएगा दिल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel