[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग ट्रैफिक पुलिस का स्ट्रेंथ बढ़ा, सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात

ट्रैफिक पुलिस का स्ट्रेंथ बढ़ा, सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात

0
ट्रैफिक पुलिस का स्ट्रेंथ बढ़ा, सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात

हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का प्रयास शंकर प्रसाद हजारीबाग. हजारीबाग शहर में ट्रैफिक जाम नहीं हो, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ायी गयी है. शहरी क्षेत्र में 180 ट्रैफिक पदाधिकारी और पुलिस को लगाया गया है. शहर के सभी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी है. शहर के प्रवेश मार्गों में भी ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है. बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड दो पहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट लगा कर कार चलाने वालों का जुर्माना काटा जा रहा है. ई चालान के माध्यम से जुर्माना वसूला जा रहा है. नियम तोड़ने पर खींचा जा रहा है फोटो : सभी चौक-चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों के दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट का फोटो खींचा जाता है. इसके आधार पर ई चालान के माध्यम से जुर्माना वसूला जाता है. प्रतिदिन करीब दो लाख कटती है चालान : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों पर प्रतिदिन करीब दो लाख का जुर्माना लगाया जा रहा है और इससे संबंधित चालाना काटा जा रहा है. पिछले माह जनवरी में ट्रैफिक पुलिस ने 75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. प्रतिनियुक्त को दी जा रही है ट्रेनिंग : कम ट्रैफिक पुलिस की संख्या के मद्देनजर 150 गृहरक्षकों को यातायात व्यवस्था में प्रतिनियुक्त किया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था में सभी प्रतिनियुक्त गृहरक्षकों को एक महीना का यातायात नियम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस होने से यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी. सफेद व ब्लू ड्रेस में दिखेंगे ट्रैफिक पुलिस : जानकारी के अनुसार, हजारीबाग की ट्रैफिक पुलिस जल्द ही अब सफेद और ब्लू ड्रेस में दिखेंगी. इसके लिये जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगा. इस योजना को शीघ्र ही धरातल में उतारा जायेगा. ट्रैफिक लाइट प्रस्तावित है : ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल, लाइट शहर में किस-किस जगह पर लगायी जायेगी इसका प्रस्ताव भेजा गया है. डीएसपी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरूरत है. इसके लिये प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है. हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस की संख्या कम थी. अब शहर में सभी चौक और मार्गो में ट्रैफिक पुलिस तैनात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel