[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग प्रकृति के साथ तालमेल से ही सुरक्षित भविष्य : डॉ विकास

प्रकृति के साथ तालमेल से ही सुरक्षित भविष्य : डॉ विकास

0
प्रकृति के साथ तालमेल से ही सुरक्षित भविष्य : डॉ विकास

हजारीबाग. संत कोलंबस महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में आयोजित सात दिवसीय स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि विभावि छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, विशिष्ट अतिथि शोधार्थी मो फजल तथा अशोक कुमार पीटीआइ उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया. डॉ विकास कुमार ने कहा कि प्रकृति के साथ तालमेल रखकर ही भविष्य सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने परिसर के पुराने वृक्षों की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका बताते हुए स्वच्छता अभियान और पौधरोपण की सराहना की. शोधार्थी मो फजल ने कहा कि सप्ताह भर चले अभियान से परिसर स्वच्छ, सुंदर और हरियालीयुक्त बन गया है. छात्रावास टीम लीडर सचिन जायसवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सामूहिक श्रमदान किया. छात्रावास अधीक्षक डॉ राजकुमार चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. अंत में दो पौधे लगाये गये.

राजद ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन

हजारीबाग. राजद नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन ओल्ड एज होम में मनाया. मौके पर केक काटकर आश्रम के वृद्धों के बीच नाश्ता के पैकेट बांटे गये. शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि लालू यादव ने गरीब एवं पिछड़ों के लिए बहुत से कार्य किये. लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभायी. मौके पर रामगढ़ जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी, सुनील यादव, आशीष यादव, अनिल मेहता, लड्डू यादव, राहुल यादव, साजन मेहता, सुनील मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel