छिनतई की घटना को रोकने के लिये एसपी ने बनायी रणनीति

छिनतई की घटना को रोकने के लिये एसपी ने बनायी रणनीति

By Akarsh Aniket | June 4, 2026 9:43 PM

हजारीबाग. शहर में बढ़ती अपराध विशेष कर छिनतई की घटना से शहरवासी दहशत में है. इसके मद्देनजर हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने अपराधियों से निपटने के लिये नयी योजना बनायी है. इस योजना के तहत एसपी अमन कुमार ने शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों एंव ट्रैफिक में लगे अधिकारियों के साथ बैठकर रणनीति तय की. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी करनेवाले, नशेडियों पर खास निगरानी रखे. वहीं यातयात व्यवस्था को सुचारू करने के लिये ट्रैफिक पुलिस को भी कई टिप्स दिये. सदर एसडीपीओ, सीसीआर डीएसपी, सदर, मुफस्सिल, कोर्रा, लोसिंघना, पेलावल, बडाबाजार समेत कई थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी बैठक मे शामिल थे.