[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

0
शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर स्थित रंगीनियां शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया. गुरुवार को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें भोलेनाथ के गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे. हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा. इसमें गोरहर पंचायत के विभिन्न टोले से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. इस अवसर पर स्थानीय गायिका बिमला देवी ने पारंपरिक एवं नवीन भजनों की प्रस्तुति दी. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी तथा रंग-बिरंगे गमछे और माला पहनाकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया. उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की.

कुरहगढ़ा गांव में महायज्ञ चार से

कटकमसांडी. प्रखंड अंतर्गत रेबर पंचायत के कुरहागढ़ा गांव में बजरंगबली मंदिर एवं मां दुर्गा मंडप के जीर्णोद्धार के उपरांत पांच दिवसीय श्री श्री 1008 देवी-हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन चार मार्च से होगा. जो आठ मार्च तक चलेगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. खास बात यह है कि प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ अनुष्ठान उज्जैन से पधारे विद्वान आचार्यों द्वारा कराया जायेगा. आयोजन को भव्य बनाने के लिए तीन दिवसीय रामकथा (मानस कथा) का भी आयोजन किया गया है. कथा का वाचन अयोध्या की प्रसिद्ध मानस किंकरी मिथलेश्वरी शास्त्री द्वारा किया जायेगा. आयोजन के निवेदक बीस सूत्री अध्यक्ष सरयू यादव ने क्षेत्र के समस्त लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel