पेटी चौपारण. चतरा रोड स्थित मध्यगोपाली शनिदेव मंदिर की दानपेटी गत रात चोरी हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक दानपेटी में करीब 15 से 20 हजार रुपये जमा था. आये दिनों की तरह पुजारी मंदिर पहुंचे, तो दानपेटी गायब मिली. इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. खोजबीन में मंदिर से कुछ ही दूर पर एक खेत में चोरी हुई दानपेटी टूटी हालत में मिली. ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना थाना को देकर कार्रवाई की मांग की है.