स्कॉर्पियो पलटा, बाल-बाल बचे सवार

शादी समारोह में रांची से गया जा रहे थे

By SUNIL PRASAD | February 7, 2026 10:56 PM

पदमा. इटखोरी मोड़ से आगे पदमा जाने वाली सड़क पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में चालक सहित आठ लोग बाल-बाल बच गये. सभी को हल्की-फुल्की चोट आयी है. जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया. घटना शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे की है. स्कॉर्पियो (बीआर02जेड-8803) पर सवार लोग रांची से गया (बिहार) शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच इटखोरी मोड़ से आगे स्कॉर्पियो का टायर फट गया. जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया. तेज गति में होने के कारण गाड़ी पलट कर विपरीत दिशा में आ गयी. दुर्घटना के बाद पीछे से दूसरी गाड़ी में आ रहे परिजन भी वहां पहुंच गये. उन्होंने बताया कि किसी को कुछ नहीं हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी का गश्ती दल भी मौके पर पहुंचा.

मटर लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

चरही. चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी यूपी मोड़ में शनिवार की सुबह लगभग छह बजे संतुलन बिगड़ने से मटर लदा ट्रक (बीआर21जीबी-9469) पलट गया. जिससे चालक घायल हो गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चरही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल चालक को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया. ट्रक बिहार से रांची जा रहा था.