केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर आरसीए टीम ने कब्जा जमाया

कोनहराकला गांव में खेली जा रही केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर आरसीए टीम ने कब्जा जमाया.

By VIKASH NATH | February 28, 2026 12:30 AM

बरकट्ठा. कोनहराकला गांव में खेली जा रही केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर आरसीए टीम ने कब्जा जमाया. फाइनल मैच आरसीए बनाम वारियस एलेवेन के बीच खेला गया. जिसमें आरसीए ने वारियर्स एलेवेन को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीए की टीम ने दस ओवर में आठ विकेट खोकर 89 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुए वारियर्स एलेवेन की टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 71 रन ही बना पायी. आशीष यादव को मैन ऑफ द मैच और तीसरे स्थान पर रहे सुपर स्ट्राइकर टीम के शहनवाज अंसारी को मैन ऑफ द सीरीज के पुरुस्कार से नवाजा गया. मुख्य अतिथि मुखिया अब्बास अंसारी ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये का चेक व ट्राफी और उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार का वितरण किया. मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का खेल प्रतियोगिता के आयोजन खे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता ह. मौके पर मुकेश यादव, मो अंसारी, राजू यादव, ताज मोहम्मद, फिरदौस अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जहीर अंसारी, शहनवाज अंसारी राहुल यादव, आमीन अंसारी, आशीष यादव, पियूष सोनी, राहुल सिंह, राजकुमार यादव समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.