[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

0
हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में नृत्य करती छात्रा

हजारीबाग में देव नारायण प्रसाद की रिपोर्ट

हजारीबाग: स्थानीय टाउन हॉल में गुरुवार को ‘प्रभात खबर सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारीबाग जिले के 936 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों और बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर नवाजा गया. सम्मान पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस पल को अपने जीवन का सबसे प्रेरणादायी क्षण बताया. कार्यक्रम के दौरान अर्ष कन्या गुरुकुल और तरंग ग्रुप के स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया. इस गौरवपूर्ण क्षण के गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और प्रबुद्ध जन मौजूद थे.

SP अमन कुमार ने साझा किया अपना संघर्ष

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए अपने जीवन का एक प्रेरक कहानी साझा की. उन्होंने कहा कि “सफलता कोई मंजिल नहीं, बल्कि एक सतत यात्रा है. मैं खुद एक सरकारी स्कूल से पढ़कर निकला हूं. जब मैं दसवीं की पढ़ाई के लिए बोकारो पहुंचा, तो मुझे अंग्रेजी (English) बिल्कुल नहीं आती थी. लेकिन मैंने घबराने के बजाय अपने दोस्तों की मदद से इसे सीखा. अगर आपके किसी परीक्षा में कम नंबर आते हैं, तो भी निराश न हों, मेहनत से आगे बेहतर अंक लाए जा सकते हैं. आज के दौर में कठिन परिश्रम के साथ-साथ ‘स्मार्ट’ बनना और मन पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. आप भविष्य में चाहे जिस भी ऊंचे पद पर जाएं, सबसे पहले एक अच्छा इंसान जरूर बनें.”

Also Read: किन्नर बनाने का झांसा देकर जबरन ऑपरेशन कराने का आरोप, माही किन्नर ने खुद को बताया निर्दोष

विधायकों की सीख: ‘मोबाइल-सोशल मीडिया से दूरी बनाएं,

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बरही विधायक मनोज कुमार यादव और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी बच्चों को सफलता के मूल मंत्र दिए. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि आज का युग गलाकाट प्रतियोगिता का है और सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता, अक्सर असफलता के भीतर से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से विशेष अपील की कि वे मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और केवल जरूरत के अनुसार ही इसका अनुशासित उपयोग करें. वहीं, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थी ही देश और राज्य के असली भविष्य हैं. उन्होंने समाज में ऐसी व्यवस्था की वकालत की जहां अमीर और गरीब दोनों के बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य का समान अवसर मिल सके.

किसने क्या कहा

डॉ. प्रियंका पल्लवी (उषा मार्टिन): छात्रों को मैट्रिक और इंटर के बाद अपने अंदर की शक्ति को पहचानकर सही करियर और सही दिशा का चयन करना चाहिए.

डॉ. एसपी अग्रवाल (कुलपति, साई नाथ यूनिवर्सिटी): विद्यार्थियों को अपनी बाउंड्री खुद तय करनी होगी। कड़े परिश्रम का दुनिया में कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

प्रो. डॉ. शत्रुघ्न पांडेय (संत कोलंबा कॉलेज): यहां उपस्थित हर बच्चा दृढ़ संकल्प, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य की वजह से आज इस मुकाम पर पहुंचा है.

रीमा मिश्रा और विनय मिश्रा (चाणक्य आईएएस एकेडमी): हजारीबाग के बच्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में नाम रोशन कर रहे हैं. यही छात्र आगे चलकर सिविल सर्विसेज जैसी कठिन परीक्षा पास कर देश के बड़े अफसर बनेंगे.

जेपी जैन (गुरुकुल कोचिंग) व अभिषेक (गोल): हजारीबाग और इसके ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे बेहद प्रतिभावान हैं. सफलता की इस पहली सीढ़ी के बाद अब उन्हें भ्रमित हुए बिना अगला ‘गोल’ सेट करना होगा.

अनिल यादव (सैनको डायमंड): हमारी कंपनी अपने सीएसआर (CSR) फंड के माध्यम से प्रतिभावान और जरूरतमंद छात्रों को बेहतर करियर बनाने में हमेशा सहयोग करती रहेगी.

Also Read: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद, गुमला अदालत ने सुनाई सख्त सजा

Previous article Garhwa News: अज्ञात विषैले जीव के आतंक से गांव में दहशत, 14 साल की बच्ची की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर
Next article रील के लिए हथियार लहराकर बनाया वीडियो, अब पहुंचा जेल, पुलिस ने बंदूक भी की जब्त
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel