[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक-उपचालक

पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक-उपचालक

0
पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक-उपचालक

बरही. पाइप लदा ट्रक (एनएल01क्यू-2721) शनिवार को गया रोड में अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक व उपचालक को हल्की चोटें आयी. जिनका बरही अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गड़्ढे रहने के चलते यह दुर्घटना हुई. यहां आये दिन दुर्घटना होती रहती है. सड़क चौड़ीकरण के काम में कंपनी लापरवाही बरत रही है. जिसकी वजह से सड़क पर कई गड्ढे बन गये हैं. ग्रामीणों ने गड्ढों को भर कर सड़क की मरम्मत करने की मांग की है.

पास लेने के क्रम में टकराये ट्रक, हताहत नहीं

चौपारण. दनुआ घाटी में शनिवार को पास लेने के क्रम में दो ट्रक आपस में टकरा गये, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आगे चल रहे ट्रक से पास लेने के क्रम में दूसरा ट्रक उसे टकरा गया. दोनों ट्रक झारखंड से बिहार की ओर जा रहे थे. दोनों ट्रक के चालक सुरक्षित हैं.

लघु सिंचाई गणना को लेकर प्रशिक्षण

इचाक. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को सप्तम लघु सिंचाई गणना के तहत सर्वेक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान पंचायत सहायकों को गांवों में जाकर किसानों के लिए उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं का धरातल पर सर्वेक्षण करने की सलाह दी गयी. मोबाइल ऐप सातवीं जनगणना एमआइ के माध्यम से गांवों में मौजूद कुआं, तालाब, डोभा, पोखर सहित अन्य लघु सिंचाई स्रोतों की गणना कर उन्हें ऑनलाइन अपडेट किया जायेगा. प्रशिक्षण उमेश कुमार ने दिया. मौके पर कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि, पंचायत सचिव तथा पंचायत सहायक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel