[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग शौचालय बंद रहने से लोगों को होती है परेशानी

शौचालय बंद रहने से लोगों को होती है परेशानी

0
शौचालय बंद रहने से लोगों को होती है परेशानी

साप्ताहिक बाजार के शौचालय को बना डाला सैलून

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड के हरली प्लस टू हाई स्कूल के पास साप्ताहिक बाजार में लाखों रुपये के निर्मित शौचालय शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. यह शौचालय हमेशा बंद रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि यह शौचालय स्थापना काल से ही बंद है. इसे पांच साल पहले बनाया गया था.शौचालय बंद रहने के कारण शौचालय परिसर में एक व्यक्ति ने सैलून खोल दिया है. सैलून संचालक ने बताया कि शौचालय में पानी नहीं है. देखरेख करने वाला कोई संचालक नहीं है, इसलिए यह बंद रहता है. शौचालय जब खुल जायेगा और जब इसका उपयोग होने लगेगा, तो हम सैलून दुकान यहां से हटा लेंगे. शौचालय बंद रहने के कारण हरली साप्ताहिक बाजार में आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा महिलाओं को दिक्कत होती है. शौच के लिए लोगों को तालाब एवं झाड़ियाें का सहारा लेना पड़ता है.

इन गांवों के लोग आते हैं बाजार:

बड़कागांव प्रखंड की अधिकतर पंचायत कृषि प्रधान क्षेत्र है. गोंदलपुरा, बलोदर कदमाटोला, ज़ोराकाठ, सेहदा चपरी, बाबूपारा, राउतपारा, बादम, हरली, महुगाई खुर्द, महुगाईकला, अंबाजीत, आजाद नगर, चंदौल, पुंदौल, विश्रामपुर, नयाटांड़, पिपराडीह, गंगादोहर गांव के किसान व्यापारी व आम व्यक्ति खरीद बिक्री करने के लिए बाजार आते हैं. मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर महतो ने बताया कि शौचालय का संचालन के लिए में जलमीनार एवं कुआं की मरम्मत भी करायी गयी, लेकिन शौचालय का संचालन करने वाला कोई नहीं है मिला. शौचालय की देखरेख एवं साफ सफाई के लिए एक व्यक्ति को रहना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति इसके संचालन के लिए तैयार हो जायेगा, तो शौचालय हमेशा खुला रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel