[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला संपन्न

0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला संपन्न

हजारीबाग. भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यशाला पैराडाइज रिसोर्ट में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई. कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा सामूहिक वंदे मातरम् के साथ किया गया. संचालन जिला कार्यक्रम संयोजक सह जिला महामंत्री सुमन कुमार ने किया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक विनय जायसवाल थे. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य एकात्म मानववाद, राष्ट्र सेवा और संगठनात्मक अनुशासन की भावना को मजबूत करना है. प्रशिक्षण सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विस्तार, संगठन की कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभा दर्शन जैसे सात प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, अशोक यादव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केपी ओझा ने भी संबोधित किया. मौके पर जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद सहित कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel