[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग अन्नदा कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

अन्नदा कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

0
अन्नदा कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है हज़ारीबाग. अन्नदा कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का उदघाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि विभावि कुलपति प्रो डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने किया. इस अवसर पर कुलपति डॉ शर्मा ने कहा कि यह कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि खेलकूद छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करता है. उन्होंने बताया कि वार्षिक एथलेटिक मीट का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. सचिव डॉ सजल मुखर्जी ने कॉलेज के वर्तमान सत्र के सभी प्रकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. वार्षिक एथलेटिक मीट के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, शॉट पुट सहित अन्य ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. निर्णायक मंडली में नयन नंदी, प्रभात रंजन,सचिन राणा, मनु कुमार,रवि कुमार,निकेतन कुमार,अजय कुमार शामिल थे. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार एवं खेल निदेशक डॉ राखो हरि उपस्थित थे. इस अवसर पर कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष मनोज सेन, सह सचिव असित चटर्जी, सदस्य अरविंद चौधरी, अन्नदा विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य काजल मुखर्जी, गौरांगो सेन समेत अन्नदा विद्यालय के प्राचार्य दशरथ महतो, प्रो इंचार्ज डॉ अजीत श्रीवास्तव समेत कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel