[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग गला रेत कर युवक की हत्या, पारनदी के दर्जनों लोग नहीं खेलेंगे होली

गला रेत कर युवक की हत्या, पारनदी के दर्जनों लोग नहीं खेलेंगे होली

0
गला रेत कर युवक की हत्या, पारनदी के दर्जनों लोग नहीं खेलेंगे होली
सांकेतिक तस्वीर

Hazaribagh (बड़कागांव) : ओपी थाना सिकरी पंचायत के पार नदी गांव स्थित तुलसी महतो पिता रामेश्वर महतो, उम्र 28 वर्षीय युवक की गला रेत का हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इसका शव सीकरी के पार नदी स्थित ऊपर मोहडर के चिट्ठाही नामक स्थान में 3 मार्च को मिला. इस घटना से बड़कागांव प्रखंड और आसपास के गांव के लोग मर्माहत है. वहीं सीकरी गांव में होली का पर्व लोगों के लिए खराब हो गया. अधिकांश लोग होली नहीं मनायेंगे. यह घटना आग की तरह फैल गई. सूचना पाते ही सीकरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है.

वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था. दस वर्ष पहले इसकी शादी हुई थी. मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी एवं एक पुत्र एवं पुत्री छोड़ गया हैं. पुत्र 8 वर्ष का है, जबकि पुत्री 5 वर्ष की है. इस घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है. तुलसी महतो का शव पर नदी के पास दोपहर में ग्रामीणों द्वारा आज देखा गया.

बड़कागांव में आपराधिक घटनाएं बढ़ी

फरवरी माह में बड़कागांव में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं. ज्ञात हो कि 2 दिन पहले सीकरी गांव के रविदास मोहल्ला में एक विवाहिता को दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी. मृतिका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 16 फरवरी को बड़कागांव प्रखंड के बादम के बाबूपारा गांव में वृद्ध दंपति को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. 15 दिन पहले बड़कागांव के डेली मार्केट में नंदनी ज्वेलर्स में लुटेरे 25 लाख रुपए के सोना और चांदी छीनकर भाग गए थे. 24 फरवरी की रात में बड़कागांव डेली मार्केट के नाटक गढ़ा में महेश साव के बर्तन दुकान में भी चोरी हुई थी.

मुखिया ने की घटना का उद्भेदन करने की मांग

सीकरी पंचायत के मुखिया प्रभु महतो ने कहा कि तुलसी महतो मजदूरी करता था. घर का अकेला कमाऊ सदस्य था. उसकी हत्या हो जाने के बाद घर में आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी. इसलिए इनके दो बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं माता-पिता की देखभाल करने के लिए मुआवजा एवं उसकी पत्नी को एनटीपीसी में नौकरी दिए जाने की मांग की है. इस घटना को शीघ्र उद्वेदन कर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग भी की गई है.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण

Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel