[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हजारीबाग में चाकू से हमला कर भाभी को मार डाला, 2 भतीजों को किया गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में चाकू से हमला कर भाभी को मार डाला, 2 भतीजों को किया गंभीर रूप से घायल

0
हजारीबाग में चाकू से हमला कर भाभी को मार डाला, 2 भतीजों को किया गंभीर रूप से घायल
हत्या की सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Murder in Hazaribagh| बड़कागांव (हजारीबाग), संजय सागर : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम बस स्टैंड चौक स्थित डंभाडीह में पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपनी भाभी और भतीजों पर छुरा से हमला कर दिया. हमले में उसकी भाभी की मौत हो गयी और 2 भतीजे घायल हो गये. दोनों का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है.

40 साल की राधा मिश्रा की घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

हमला करने वाले व्यक्ति का नाम अनिल मिश्रा उर्फ छुनकिया है. उसने अपनी भाभी राधा मिश्रा (40) पर छुरा से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद छुनकिया ने अपने भतीजों सूरज कुमार (20) और छोटू कुमार (15) को भी छुरा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. यह घटना रविवार देर रात की है.

गंभीर रूप से घायल 2 लड़कों को रिम्स रेफर किया गया

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव के इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गये. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. घायलों का बड़कागांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया गया. दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गाय की हत्या से खड़ा हुआ विवाद

26 सितंबर को डंभाडीह निवासी अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा का विवाद घर में पाली गयी गाय की हत्या से शुरू हुआ. अनिल मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा ने गाय को मार दिया था. इसकी वजह से सास और बहू में तीखी कहा-सुनी हुई. पारिवारिक झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया. 27 सितंबर को पुलिस की पहल पर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन 28 सितंबर की रात करीब 8 बजे स्थिति फिर बिगड़ गयी.

28 की रात अनिल मिश्रा ने भाई के परिवार पर किया हमला

परिवार का झगड़ा बढ़ गया. 28 सितंबर की रात अनिल मिश्रा ने अपने भाई विकास मिश्रा के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में विकास मिश्रा की पत्नी राधा देवी (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. 2 भतीजे सूरज मिश्रा और रवि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं. अचानक हुए इस हमले ने पूरे परिवार को सन्न कर दिया. सब शोक में डूबे हैं. भय का माहौल है.

Murder in Hazaribagh: अनिल मिश्रा पत्नी के साथ फरार

घटना के बाद आरोपी अनिल मिश्रा और उसकी पत्नी पूजा मिश्रा फरार हैं. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. उधर, घायल सूरज और रवि की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है.

इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी ने किया आर्थिक सहयोग

चिकित्सकों ने बताया कि घायल दोनों भाईयों को तत्काल ऑपरेशन की जरूरत है. एक का ऑपरेशन हो चुका है. पैसे के अभाव में दूसरे का ऑपरेशन रुका था. परिवार की वित्तीय स्थिति अत्यंत दयनीय है. ऐसी स्थिति में थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर ने मानवता की मिसाल पेश की और अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी, ताकि दूसरे लड़के का भी ऑपरेशन हो सके.

सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों से मदद की अपील

इतना ही नहीं, सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों और दानदाताओं से भी मदद की अपील की. फोन-पे के स्कैनर के माध्यम से एक घंटे में लगभग एक लाख रुपए जुटाये गये. इस पैसे से दोनों लड़कों का इलाज हुआ. समाज के सक्षम वर्ग, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और आम जनता से एक बार फिर अपील की गयी है कि इस मुश्किल घड़ी में इस परिवार की मदद की जाये. उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें

निषेधाज्ञा के बावजूद दिशोम बैसी की बैठक, बिहार, बंगाल और ओडिशा से आये मांझी हड़ाम, नायकी, गोड़ैत व धर्मगुरु

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक

आज रांची में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

बोकारो में ज्वेलरी दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Previous article यूपी के बाद ‘आई लव मुहम्मद’ पर महाराष्ट्र में बवाल, भीड़ ने किया पथराव तो पुलिस ने भांजी लाठी
Next article सफाइकर्मी व किसानों को सम्मानित किया गया
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel