[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग आइसेक्ट विवि व गन्ना अनुसंधान संस्थान के बीच एमओयू

आइसेक्ट विवि व गन्ना अनुसंधान संस्थान के बीच एमओयू

0
आइसेक्ट विवि व गन्ना अनुसंधान संस्थान के बीच एमओयू

हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग और भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये. इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी विशेषज्ञता के साझा उपयोग तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे. आइसेक्ट विवि के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए नयी संभावनाओं के द्वार खोलेगा. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि यह सहयोग ज्ञान, तकनीक और संसाधनों के आदान-प्रदान को मजबूत बनायेगा. समझौते पर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ एसएन सुशील और आइसेक्ट विवि के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने हस्ताक्षर किये. इस अवसर पर दोनों संस्थानों के अधिकारी, वैज्ञानिक और शिक्षाविद उपस्थित थे.

आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र संघ के लोग

हजारीबाग. हजारीबाग प्रमंडल छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने परिसदन भवन में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव से मुलाकात कर छात्रों की विभिन्न समस्याओं को उठाया. छात्रवृत्ति भुगतान, बीआइटी मेसरा में झारखंडी छात्रों का कोटा बहाल करने, छात्रावास की व्यवस्था करने तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्रावास और बंद पड़े स्टेडियम को चालू करने की मांग की गयी. साथ ही जनगणना में ओबीसी कॉलम नहीं होने पर भी चिंता जतायी गयी. प्रतिनिधिमंडल में लड्डू यादव, सुनील कुमार, साजन कुमार, निशि राज, अनिल, रौशन, रितेश, गौतम, निर्मल मेहता, प्रकाश मेहता शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel