[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग मॉडल सोलर ग्राम चयन की प्रक्रिया शुरू, 10 गांवों का होगा चयन

मॉडल सोलर ग्राम चयन की प्रक्रिया शुरू, 10 गांवों का होगा चयन

0
मॉडल सोलर ग्राम चयन की प्रक्रिया शुरू, 10 गांवों का होगा चयन

हजारीबाग. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में मॉडल सोलर ग्राम चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. इस संबंध में डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में योजना के तहत संभावित गांवों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले में एक आदर्श सोलर ग्राम विकसित करना है, जहां सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं का व्यापक उपयोग सुनिश्चित हो सके. जिला स्तरीय समिति द्वारा जिले से 10 संभावित गांवों का चयन किया जायेगा. इसके लिए ऐसे गांवों को प्राथमिकता दी जायेगी जिनकी आबादी पांच हजार या उससे अधिक है. जिन प्रखंडों में इतनी आबादी वाला गांव उपलब्ध नहीं होगा, वहां सर्वाधिक आबादी वाले गांव को चयन के लिए प्रस्तावित किया जायेगा. चयनित गांवों के बीच छह माह की प्रतिस्पर्धात्मक अवधि निर्धारित की जायेगी. इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम-कुसुम योजना तथा अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन और जनभागीदारी के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को जिले का मॉडल सोलर ग्राम घोषित किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता,व अन्य लोग शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel