लापता युवक का शव चरही घाटी में पेड़ से लटका मिला
25 जनवरी की सुबह घर से निकला था
By SUNIL PRASAD |
January 27, 2026 11:38 PM
चरही. थाना क्षेत्र के चरही घाटी बजरंग बली मंदिर के नीचे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान अमर कुमार के रूप में की गयी है. वह 38 नंबर कॉलोनी, तापीन नॉर्थ, थाना चरही का रहनेवाला था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. अमर कुमार दो दिन से लापता था. तीसरे दिन मंगलवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. उसके पिता संजय कुमार सीसीएलकर्मी थे, जिनकी दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है. अनुकंपा के आधार पर उनकी पत्नी सुनीता देवी को नौकरी मिली है. सुनीता देवी तापीन नॉर्थ परियोजना में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं. बताया गया कि युवक 25 जनवरी की सुबह घर से निकला था. उसकी मनमानी के कारण बाइक की चाबी घर वालों ने रख ली थी.
मोबाइल छीनने के आरोप में गिरफ्तार
बरही. कार सवार व्यक्ति का मोबाइल छीनने के आरोप में बरही पुलिस ने राहुल ठाकुर (पिता सिकंदर ठाकुर), रोमी, पदमा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना सोमवार की रात बरही चौक की है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:11 PM
July 6, 2026 1:54 PM
July 5, 2026 4:16 PM
July 5, 2026 4:27 PM
July 5, 2026 6:49 AM
July 4, 2026 10:10 PM
July 4, 2026 7:57 PM
July 2, 2026 9:50 PM
July 1, 2026 6:01 PM
June 30, 2026 5:39 PM
