छह दिनों से नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण का मामला दर्ज
प्राथमिकी में बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरूग गांव के युवक लक्ष्मण कुमार और करण कुमार को आरोपी बनाया गया है.
By SALLAHUDDIN |
April 15, 2025 5:24 PM
हजारीबाग. विद्यालय के छात्रावास से एक नाबालिग छात्रा छह दिन से लापता है. इस संबंध में छात्रा के पिता ने मुफ्फसिल थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरूग गांव के युवक लक्ष्मण कुमार और करण कुमार को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा नौ अप्रैल से अपने छात्रावास से गायब है. परिजनों ने चार दिनों तक उसकी खोजबीन की, फिर थक हार कर लापता छात्रा के पिता ने मुफ्फसिल थाना में 13 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. मामले के अनुसंधान में पुलिस को जानकारी मिली है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:11 PM
July 6, 2026 1:54 PM
July 5, 2026 4:16 PM
July 5, 2026 4:27 PM
July 5, 2026 6:49 AM
July 4, 2026 10:10 PM
July 4, 2026 7:57 PM
July 2, 2026 9:50 PM
July 1, 2026 6:01 PM
June 30, 2026 5:39 PM
