हजारीबाग. जिले भर में मंगलवार से झारखंड एकेडमिक की वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही. प्रथम पाली में 69 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई. यहां 4343 में 4319 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए. 24 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. मैट्रिक में पहले दिन आइआइटी एंड अदर वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई. दूसरी पाली में 49 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई. इसमें 3331 में 3303 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, परीक्षा से 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. इंटरमीडिएट में भी वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई. डीइओ प्रवीण रंजन व डीएसइ आकाश कुमार ने चरही मासी मार्शल स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.