[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग खास महाल जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य पर प्रशासन ने रोक लगायी, कागजात की जांच होगी

खास महाल जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य पर प्रशासन ने रोक लगायी, कागजात की जांच होगी

0
खास महाल जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य पर प्रशासन ने रोक लगायी, कागजात की जांच होगी

हजारीबाग. सदर अंचल के हुरहुरु स्थित कैंटोनमेंट मौजा में खास महाल की जमीन पर चल रहे चहारदीवारी एवं निर्माण कार्य को सोमवार को सदर अंचलाधिकारी आशुतोष ने रोक दिया. अंचलाधिकारी प्रशासनिक टीम के साथ स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त भूमि से संबंधित कागजातों की जांच-पड़ताल पूरी होने तक किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संबंधित पक्ष को जमीन के स्वामित्व एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार यह जमीन बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव के आवास के समीप स्थित है. पिछले कुछ दिनों से यहां निर्माण कार्य चल रहा था. मामले की शिकायत पर प्रशासन ने हस्तक्षेप किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी प्रशासन द्वारा इस जमीन पर निर्माण कार्य को रोका गया था. पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने कहा कि उक्त जमीन मूल रूप से मो सैमूल की थी. उनकी मृत्यु के बाद मजीबुर रहमान इसके मालिक बने. उन्होंने बताया कि उन्होंने जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी लिया है तथा इससे संबंधित सभी वैध दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं. उन्होंने दावा किया कि जमीन को अब तक सरकार द्वारा रिज्यूम नहीं किया गया है और नवीनीकरण के लिए आवेदन भी दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel