[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग Jharkhand News: इस दीपावली मिट्टी के दीयों से सजेंगे घर, बढ़ी मांग,  कुम्हारों ने बढ़ाई चाक की रफ्तार

Jharkhand News: इस दीपावली मिट्टी के दीयों से सजेंगे घर, बढ़ी मांग,  कुम्हारों ने बढ़ाई चाक की रफ्तार

0
Jharkhand News: इस दीपावली मिट्टी के दीयों से सजेंगे घर, बढ़ी मांग,  कुम्हारों ने बढ़ाई चाक की रफ्तार
Jharkhand News

Jharkhand News: बड़कागांव, संजय सागर- दीपावली पर्व नजदीक है. बाजार में दीयों की मांग बढ़ने लगी है. इसकी को देखते हुए देश के कई हिस्सों में कुम्हार रात दिन काम कर रहे हैं. झारखंड के बड़कागांव में भी यही हाल है. बड़कागांव प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में कुम्हारों की चाक की रफ्तार तेज हो गई है. कुम्हार रात दिन दीए और मिट्टी के अन्य सामान बनाने में व्यस्त हैं.

कुम्हारों को जगी है नई उम्मीद

दीपावली और छठ के मौके पर मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ जाती है. हालांकि बीते कुछ सालों से चीनी दीयों और रंगीन लाइट ने मिट्टी के दीपों की रौशनी कम कर दी थी, लेकिन इस बार चीन के उत्पादों के बहिष्कार के लिए उठ रहे स्वर को देखते हुए कुम्हारों की सोई आस फिर जगी है.  दीपावली पर मिट्टी का दीया बनाने वाले कुम्हारों में इस बार नयी उम्मीद जगी है. इसके चलते उनके चाक ने रफ्तार पकड़ ली है.  

दीया बनाने में जुटे कुम्हार

बड़कागांव कुम्हार मोहल्ला के चेतलाल प्रजापति, मूर्तिकार हीरालाल प्रजापति 1967 ई से ही मूर्ति, दीया, घड़ा, समेत अन्य मुट्टी के बर्तन बना रहे हैं. दीपावली पर्व को लेकर उन्होंने अब तक 10,000 से ज्यादा दीया बना चुके है. दीपावली तक इन्हें 35000 दीया बनाने का लक्ष्य है. अब तक इन्होंने 6,000 रुपये की पूंजी लगायी है.

वहीं परमेश्वर प्रजापति 15000 दीये, छोटू प्रजापति , रवि प्रजापति घड़ा ,चुका, कलश, ढकनी बना रहे है. गोवर्धन प्रजापति अबतक 12000 दीया बना चुके है. इस तरह से प्रखंड के बड़कागांव, तेलियातरी, भगवानबागी,महुगाईखुर्द, गोसाई बलिया समेत कई गांवों में अधिकांश कुम्हार दीया बनाने में जुटे हुए है. प्रति पीस दीया की कीमत एक रुपये है.

Cyclone Tracker: भयंकर तूफान से मचेगी तबाही, ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, IMD का हाई अलर्ट

Previous article बाइक व स्कूटी में टक्कर, महिला समेत दो घायल
Next article पैक्स चुनाव: दावा-आपत्ति के लिए 313 लोगों ने दिये आवेदन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel