[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब हजारीबाग और सिंदूर की अनूठी पहल, चिकित्सकों को किया सम्मानित

डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब हजारीबाग और सिंदूर की अनूठी पहल, चिकित्सकों को किया सम्मानित

0
डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब हजारीबाग और सिंदूर की अनूठी पहल, चिकित्सकों को किया सम्मानित
डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित करतीं इनर व्हील क्लब हजारीबाग की पदाधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब हजारीबाग और इनर व्हील क्लब सिंदूर, हजारीबाग की ओर से संयुक्त रूप से सामाजिक सरोकार से जुड़े दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए औषधीय पौधों का रोपण किया गया, वहीं दूसरी ओर समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बिहारी गर्ल्स स्कूल परिसर में पौधारोपण अभियान से हुई. दोनों क्लबों की सदस्याओं ने मिलकर विभिन्न औषधीय पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया. इस दौरान विद्यालय परिसर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया.

चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

पौधारोपण के बाद जयपुरिया नर्सिंग होम में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों को पौधे और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ नवेंदु शंकर, डॉ अंकित जयपुरिया, डॉ अदिति वर्मा और डॉ. सृजन जयपुरियार शामिल रहे. क्लब की सदस्याओं ने उन्हें स्मृति-चिह्न स्वरूप पौधे भेंट किए और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना की सराहना की.

‘चिकित्सकों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी’

इनर व्हील क्लब हजारीबाग की अध्यक्ष श्रीमती भारती सहाय ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का समर्पण, सेवा भावना और मानवीय दृष्टिकोण पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे केवल चिकित्सकों को सम्मान देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का भी दिन है. क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम इसी भावना को समर्पित था.

दोनों क्लबों की सदस्याओं की रही सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन में इनर व्हील क्लब हजारीबाग और इनर व्हील क्लब सिंदूर की कई सदस्याएं मौजूद रहीं. इनर व्हील क्लब हजारीबाग की ओर से अध्यक्ष भारती सहाय, पूर्व अध्यक्ष मीरा द्विवेदी, उपाध्यक्ष रजनी कुमारी, सचिव रीता बग्गा, संपादक अंजू त्रिवेदी, रीता लाल, मीना शेखर, मीना सहाय, शोभा सहाय, सरोज बाला, लता त्रिवेदी, पूनम प्रसाद और उमा लाल ने कार्यक्रम में भाग लिया. वहीं इनर व्हील क्लब सिंदूर की ओर से सचिव प्रीति सिंह, मनीषा सिंह, माधुरी शर्मा, सुनीता सिंह और संगम सिंह भी उपस्थित रहीं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: सेवानिवृत्त पारा शिक्षकों को मिलेगी पेंशन, संविदा सेवा भी होगी शामिल

सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से दोनों क्लबों ने यह संदेश दिया कि समाज सेवा केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता जैसे कार्य भी सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों का सम्मान और औषधीय पौधारोपण का यह संयुक्त आयोजन सेवा, स्वास्थ्य और प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच का उदाहरण बनकर सामने आया.

इसे भी पढ़ें: सिक्का गांव की रहस्यमयी मौतों पर केएन त्रिपाठी का सरकार पर हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था को बताया विफल

Previous article तृणमूल कांग्रेस का रीतब्रत बनर्जी गुट कल निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मिलेगा
Next article राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT जांच की समय-सीमा बढ़ी, 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel